2016 में एक बेहतरीन फिल्म आई थी जिसका नाम था “सनम तेरी कसम”। उस दौरान भारतीय प्रेक्षकों ने फिल्म को अच्छा प्रतिसाद नहीं दिया। उसे फिल्म के मुख्य किरदार में हर्षवर्धन राणे और पाकिस्तानी अभिनेत्री मावरा होकेन थी। उसे फिल्म का निर्देशन राधिका राव और विनय सप्रू ने किया था। Sanam Teri Kasam 2 की घोषणा की गई, जानिये क्यों है ट्रेंडिंग में?
2016 में अच्छा प्रतिसाद न मिलने की वजह से 7 फरवरी 2025 को भारतीय सिनेमाघर में उसको फिर से लगाया गया और भारतीय प्रेषकों ने अपनी गलती को दोहराएं बिना सिनेमाघर में फिल्म को खूब प्यार दिया। इस वजह से फिल्म का दूसरा भाग बनाने की घोषणा की गई और पुरानी स्टार कास्ट को फिर से लाने की कोशिश की गई।
Sanam Teri Kasam 2
हाल में चल रहे भारत और पाकिस्तान के युद्ध के दौरान कई सारे निर्णय पाकिस्तान के खिलाफ लिए गए। भारतीय अभिनेता, नेता, क्रिकेट स्टार इन सभी ने पाकिस्तान द्वारा किए गए आतंकवादी हमलों की आलोचना की। दूसरी और पाकिस्तान अभिनेताओं ने भी भारत के खिलाफ अपना जहर उगला।
रोमांटिक ड्रामा फिल्म “सनम तेरी कसम” से भारत में मशहूर हुई पाकिस्तानी अभिनेत्री मावरा होकेन ने भारत के सैन्य हमले “ऑपरेशन सिंदूर” के खिलाफ उन्होंने विवादित टिप्पणी की है इसके बाद वह मुश्किल के दलदल में है। हमले के बाद मावरा ने सोशल मीडिया पर भारत की कड़ी आलोचना की। हमले को कायरता पूर्ण बताया और पाकिस्तान के साथ एकजुटता व्यक्त की। उनके पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तुरंत आक्रोश पैदा कर दिया। खासकर उन भारतीय प्रशंसकों के बीच जो कभी बॉलीवुड में उनके मौजूदगी का जश्न मनाते थे।
उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा “पाकिस्तान पर भारत के कायरता पूर्ण हमले की कड़ी निंदा करती हूं। निर्दोष नागरिकों ने अपनी जान गवाई है। अल्लाह हम सब की रक्षा करें। सद्बुद्धि आए। या अल्लाह हो या हाफ़िज़ो।” उन्होंने अपने बयान का अंत हैशटैग #पाकिस्तान ज़िंदाबाद के साथ किया।
इसके अलावा पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान को इंस्टाग्राम पर हमले की निंदा करने के बाद आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। उन्होंने इसे “शर्मनाक हमला” कहा। उन्होंने लिखा कि” इस शर्मनाक हमले में घायल और मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति मेरे घर ही संवेदना है। मैं मृत्यु को की आत्मा की शांति और उनके प्रयोजनों को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि गुस्से में आज में घी ना डालें। यह निर्दोष लोगों की जान की कीमत नहीं है। इससे बेहतर समझ विकसित हो सकती है। इंशा अल्लाह। पाकिस्तान जिंदाबाद!।”
भारत ने पहले पहलगाम हमले के बाद कई पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि यह पोस्ट अब भारत में उपलब्ध नहीं है लेकिन स्क्रीनशॉट ऑनलाइन व्यापक रूप से प्रसारित हो रहे हैं, जिससे तीखी बहस छिड़ गई है।
फवाद खान के बयान को देखकर लगता है कि वह इस हमले से खुश नहीं है। और अब लगता है कि सरकार ने उनकी बॉलीवुड वापसी फिल्म “अबीर गुलाल” को भारत में रिलीज न करने का सही फैसला किया है। यह अभिनेता कामता भारत में से है लेकिन दिल से पाकिस्तानी है। अपना नमक अदा करना नहीं जानता।
इन सारी घटनाओं के बाद हर्षवर्धन राणे ने सनम तेरी कसम 2 फिल्म से अपना नाम हटा दिया है। उन्होंने साफ कह दिया है कि अगर फिल्म के सीक्वल में पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा हॉकेन को हीरोइन बनाया जाता है तो वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे।
पाकिस्तानी अभिनेत्री द्वारा की गई टिप्पणी हर्षवर्धन राणे को बिल्कुल पसंद नहीं आई। उन्होंने तुरंत मावरा को जवाब दिया। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा,”मैं हर कलाकार और हर इंसान का सम्मान करता हूं, चाहे वह इस देश से हो या उस देश से हो, केन्या से हो या मंगल ग्रह से हो। लेकिन मैं किसी को भी मेरे देश के बारे में इतनी बुरी बात कहने को बरदाश नहीं करूंगा।”
उन्होंने आगे लिखा की “मुझे इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स खोने की परवाह नहीं है लेकिन मैं किसी को भी अपने सम्मान और परवरिश पर सवार नहीं उठाने दूंगा। अपने देश के साथ खड़ा होना अच्छी बात है लेकिन दूसरे देशों के बारे में ऐसी अपमानजनक बातें करना बिल्कुल गलत है।”
हर्षवर्धन रहनी की पोस्ट देखने के बाद भारतीय प्रेक्षकों ने हर्षवर्धन राणे की खूब तारीफ की। और अपनी देशभक्ति अदा करने पर उन्हें सम्मान दिया। अब देखना यह है कि “Sanam Teri Kasam 2” के निर्माता इसके ऊपर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।