17 april 2025 guruwar rashifal in hindi : हम सब जानना चाहते हैं कि हमारा आने वाला कल कैसा होने वाला है? क्या हमें आने वाले समय में भाग्य का साथ मिलेगा या हमें अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी? किन चीजों से हमें सावधान रहना पड़ेगा और किन चीजों से हमें लाभ मिलेगा? आपके इन्हीं सारे सवालों का हल लेकर आज हम लेकर आए हैं आपके लिए 17 april 2025 guruwar rashifal जहां हम आपको बताएंगे कि किस प्रकार ग्रह और नक्षत्र की बदलती हुई दिशा आपकी राशियों पर प्रभाव डाल रही है और किस प्रकार आपको इसका फल मिलने वाला है।
क्या होगा आज का भाग्यफ़ल (aaj ka bhagyafal)
बताते चलें गुरुवार 17 अप्रैल 2025 को आदित्य योग का संयोग बन रहा है जिसकी वजह से सभी राशियों पर भगवान विष्णु की कृपा पड़ती हुई दिखाई दे रही है। ऐसे में कुछ राशियों(aaj ka rashifal) के लिए यह संयोग काफी विशिष्ट होने वाला है, तो कुछ के लिए यह संयोग मिला जुला फल लेकर आएगा। यह विशेष संयोग कन्या और मकर राशि के लिए काफी फायदेमंद सिद्ध होगा वही मिथुन सिंह जैसी राशियों को विशेष सावधानी बरतनी होगी।
आइए जानते हैं 17 april 2025 guruwar rashifal का संपूर्ण राशिफल
मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन काफी ऊर्जा से भरा हुआ रहने वाला है। आज मेष राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा और हर जगह से तरक्की प्राप्त होगी। मेष राशि वालों को आज परिवार जनों का साथ भी मिलेगा यहां तक की लव लाइफ भी काफी अच्छी होगी करियर के क्षेत्र में भी मेष राशि वालों को सफलता प्राप्त होगी।
वृषभ राशि: वृषभ राशि वालों को आज थोड़ी सी चुनौतियां का सामना करना पड़ सकता है। आज वृषभ राशि वालों को वाद विवाद से बचना होगा वही वृषभ राशि वालों के आज लव लाइफ में भी कुछ परेशानियां दिखाई दे रही है साथ ही करियर में भी वृषभ राशि वालों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा।
मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों को आज अनचाहे खर्चों की परेशानी सताएगी यहां तक की थोड़ा सा तनाव भी बना रहेगा, स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों के साथ-साथ लव लाइफ भी डांवाडोल रहेगी ,करियर में भी किसी प्रकार की कोई ग्रोथ नहीं दिखाई दे रही है।
कर्क राशि: कर्क राशि वालों को आज भाग्य का साथ मिलेगा आज कर्क राशि वालों के सारे काम सफल होंगे। आज कर्क राशि वालों को अचानक से कहीं से बड़ी खुशखबरी में मिल सकती है और धन लाभ भी होगा। यहां तक के अपने पार्टनर का भी साथ मिलेगा और करियर में भी तरक्की प्राप्त होगी।
सिंह राशि: सिंह राशि वालों को आज मानसिक उथल-पुथल के चलते थोड़ी सी हानि हो सकती है हालांकि सिंह राशि वालों को किसी बड़ी डील को साइन करने से पहले सोच विचार भी करना होगा पार्टनर से सहायता प्राप्त होगी और करियर में भी थोड़ी बेहतरीन हो सकती है।
कन्या राशि: कन्या राशि वालों को आज भाग्य का साथ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। आज कन्या राशि वाले आत्मविश्वास से भरपूर होंगे और सारे जरूरी निर्णय लेंगे। यही लव लाइफ में भी अपने पार्टनर का साथ प्राप्त होगा और करियर में भी तरक्की प्राप्त होगी।
तुला राशि: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन काफी शुभ होने वाला है। तुला राशि(tula rashi rashifal) वाले आज किसी निवेश योजना में निवेश कर लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं साथ ही लव लाइफ भी आज काफी बेहतरीन होगी और करियर की दृष्टि से भी आज तुला राशि वालों को तरक्की प्राप्त होगी।
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों को आज मिला-जुला फल प्राप्त होगा। आज वृश्चिक राशि वालों को सोच समझकर काम करना होगा आज लव लाइफ भी कुछ ठीक दिखाई नहीं दे रही वहीं करियर में भी सीनियर्स की डांट पड़ सकती है।
धनु राशि: धनु राशि वालों को आज भाग्य का साथ मिलता दिखाई दे रहा है। आज धनु राशि वालों को कामयाबी प्राप्त होगी वहीं वही कपल्स को अपने पार्टनर का साथ मिलेगा साथ ही करियर ग्रोथ भी बेहतर दिखाई दे रही है।
Also Read :
Post Office PPF Scheme 2025 Update : 1000 रुपये प्रति माह के निवेश से बड़ा भविष्य
मकर राशि: मकर राशि वालों को आज अपने कार्य क्षेत्र पर कुछ चुनौतियां मिल सकती हैं। साथ ही मकर राशि वालों को आज अपनी वाणी पर भी संयम रखना होगा। मकर राशि वालों के लिए आज लव लाइफ भी कुछ बेहतर नहीं दिखाई दे रही हालांकि करियर में नए अवसर जरूर प्राप्त हो सकते हैं।
कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों का आज का दिन काफी खास होने वाला है। कुंभ राशि वालों को आज मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है और कोई बड़ी खुशखबरी भी मिल सकती है। लव लाइफ की दृष्टि से आज कुंभ राशि वालों को कोई फायदा नहीं मिलेगा परंतु करियर में आर्थिक स्टेबिलिटी जरूर आएगी।
मीन राशि: मीन राशि वालों को आज कहीं से अचानक धन की प्राप्ति होगी। मीन राशि वालों को आज अब घर वालों का भी सपोर्ट मिलेगा यहां तक की लव लाइफ में भी मीन राशि वालों के सारे सपने सच होंगे आज मीन राशि वालों को नई जॉब ऑफर भी प्राप्त हो सकते हैं।
17 अप्रैल 2025 गुरुवार शुभ मुहूर्त और पंचांग विश्लेषण
- 17 अप्रैल 2025 वैशाख माह, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी तिथि, जेष्ठा नक्षत्र और आदित्य योग का संयोग
शुभ मुहूर्त
- अभिजीत मुहूर्त 11:55 से 12:46
- राहुकाल 13:56 से 15:32
- सूर्योदय : 5:54
- सूर्यास्त: 6:45
- चंद्रोदय : 10:56
- चन्द्रास्त : सुबह 8:11
17 april 2025 guruwar rashifal in hindi: आज के दिन जन्मे बच्चे का भविष्य
17 अप्रैल 2025 गुरुवार के दिन अनुराधा नक्षत्र के प्रभाव के चलते आज जन्मा हुआ बच्चा बहुत ही ज्यादा मेहनती, बुद्धिमान और अनुशासन प्रिय होगा। यह बच्चा का जीवन में काफी तरक्की करेगा और भविष्य में किसी महत्वपूर्ण पद पर भी पहुंचेगा।